जनशिकायतों के निष्पादन में बरत रहे कोताही डीएम ने जताया असंतोष डीएम ने कहा- प्रखडों के प्रभारी पदाधिकारी नियमित रूप से करें छापामारी फोटो:::::::1,2परिचय. बैठक को संबोधित करते डीएम, बैठक में मौजूद अधिकारी. दरभंगा. डीएम बाला मुरूगन डी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक डॉ. भीमराव अंबेदकर सभागार में शुक्रवार को हुई. जिला जन शिकायत कोषांग की समीक्षा के दौरान लम्बे समय से प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन की स्थिति पर डीएम ने गहरा असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने सभी पुराने मामलों का निष्पादन जनवरी माह के अंत तक कर लेने का सख्त निदेश दिया. इसके साथ ही मामले के निष्पादन होने की सूचना परिवादकर्त्ता को भी देने को कहा गया. सभी प्रखंड एवं अंचलों में मंगलवार को जनशिकायत निवारण दिवस प्रभावी ढंग से आयोजित करने का निर्देश दिया गया. लोक सेवा का अधिकार के तहत प्राप्त आवेदन पत्रों के तय सीमा के अन्दर निष्पादन करने की स्थिति की भी समीक्षा की गयी. सबों को हर हाल में इस सुविधा का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का निदेश दिया गया. सभी प्रखंडों के प्रभारी वरीय पदाधिकारियों को नियमित छापामारी करने का निदेश दिया गया, ताकि बिचौलियों को पूरी तरह से हटाया जा सके. मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक नियमित रूप से करने का निदेश दिया. साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को बनाये रखने का निदेश दिया. जिले में प्रस्तावित 267 विद्यालयों के लिए सरकारी जमीन की उपलब्धता शीघ्र ही उपलब्ध कराने का निदेश सीओ को दिया गया. सभी बीडीओ को महीने में एक बार निश्चित रूप से कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय का निरीक्षण करने को कहा. इस दौरान वे छात्राओं के मेडिकल जांच के लिए कैम्पों का आयोजन भी करेंगे. सरकार के विभिन्न विभागों के नवीन भवनों की निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए भूमि सुधार उप समाहर्त्ता को सीओ के साथ अलग से बैठक कर समीक्षा करने का निर्देश दिया. ताकि आवश्यक जमीन शीघ्र उपलब्ध कराया जा सकें. बैठक में डीडीसी विवेकानन्द झा, प्रशिक्षु आइएएस सह बीडीओ बहेड़ी सुश्री अभिलाषा कुमारी शर्मा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, सभी बीडीओ, सभी सीओ व जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
जनशिकायतों के नष्पिादन में बरत रहे कोताही
जनशिकायतों के निष्पादन में बरत रहे कोताही डीएम ने जताया असंतोष डीएम ने कहा- प्रखडों के प्रभारी पदाधिकारी नियमित रूप से करें छापामारी फोटो:::::::1,2परिचय. बैठक को संबोधित करते डीएम, बैठक में मौजूद अधिकारी. दरभंगा. डीएम बाला मुरूगन डी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक डॉ. भीमराव अंबेदकर सभागार में शुक्रवार को हुई. जिला […]
