सीपीआइएम ने उठायी जांच की मांग

सीपीआइएम ने उठायी जांच की मांग दरभंगा : सीपीआइएम के जिला कमेटी की बैठक लहेरियासराय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. पार्टी सदस्य ललन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लनामिवि के छात्रों पर हमला करने की तीव्र भर्त्सना की गयी. वक्ताओं ने इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. साथ ही वक्ताओं ने कहा […]

सीपीआइएम ने उठायी जांच की मांग दरभंगा : सीपीआइएम के जिला कमेटी की बैठक लहेरियासराय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. पार्टी सदस्य ललन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लनामिवि के छात्रों पर हमला करने की तीव्र भर्त्सना की गयी. वक्ताओं ने इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. साथ ही वक्ताओं ने कहा कि लनामिवि के कुलपति के कार्यालय में कोई नियम कायदा नहीं है. कुलपति हाइकोर्ट के फैसलों पर भी मनमानी कर रहे हैं. पूरे तंत्र मेंं अनियमितता एवं फिजुलखर्ची बढ़ी है. इसको रोकने की दिशा में कुलपति कदम नहीं उठा रहे हैं. बैठक में जिला के विभिन्न समस्याओं की समीक्षा करते हुए 11 जनवरी को सभी ब्लॉक पर प्रदर्शन करने की घोषणा की गयी. बैठक में अविनाश कुमार ठाकुर, श्याम भारती समेत अन्य सदस्यों ने मजदूर नेता चंडी प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >