मजदूरी के लिए जा रहा बाल मजदूर मुक्त दरभंगा. चाइल्ड लाइन ने शुक्रवार को दरभंगा जंकशन पर मजदूरी के लिए जा रहे एक बाल मजदूर को मुक्त करा लिया. उसे कागजी कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया. जानकारी के अनुसार बहेड़ी थाना क्षेत्र के पार मेटुनिया से एक 11 वर्षीय बालक दिल्ली जाने के लिए जंकशन पहुंचा. इसी दौरान चाइल्ड लाइनवालों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. यह सूचना देते हुए अमरेश कुमार झा ने बताया कि बच्चा वहां दर्जी का काम करने जा रहा था. इस टीम में परामर्शी सच्चिदानंद झा व पंकज चौधरी भी शामिल थे.
मजदूरी के लिए जा रहा बाल मजदूर मुक्त
मजदूरी के लिए जा रहा बाल मजदूर मुक्त दरभंगा. चाइल्ड लाइन ने शुक्रवार को दरभंगा जंकशन पर मजदूरी के लिए जा रहे एक बाल मजदूर को मुक्त करा लिया. उसे कागजी कार्रवाई के बाद बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत किया गया. जानकारी के अनुसार बहेड़ी थाना क्षेत्र के पार मेटुनिया से एक 11 वर्षीय बालक […]
