सामान्य से अधिक रहेगा तापमान दरभंगा. राजेन्द्र कृषि विवि पूसा के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 9 से 13 जनवरी तक आसमान पूरी तरह साफ रहेंगे. इस दौरान सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं. जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है. जिस वजह से अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. उत्तर बिहार के जिलों में सुबह में अगले दो दिनों तक हल्के से मध्यम कुहासे छा सकते हैं. आसमान प्राय: साफ रहने की संभावना है. इस अवधि में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 3 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मुख्यत: पछिया हवा चलने की संभावना है.
सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
सामान्य से अधिक रहेगा तापमान दरभंगा. राजेन्द्र कृषि विवि पूसा के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 9 से 13 जनवरी तक आसमान पूरी तरह साफ रहेंगे. इस दौरान सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना भी मौसम विभाग ने जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार […]
