एलआरडीसी ने की समीक्षा बैठक

एलआरडीसी ने की समीक्षा बैठक अलीनगर. जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं डीसीएलआर मो.अतहर ने गुरुवार को सीओ कौसर इमाम के साथ अंचल कार्यालय में एक विशेष समीक्षा बैठक की.बैठक में मुख्य रूप से स्टेट हाईवे-88 के निर्माण में अंचल क्षेत्र के किसानों के मुआवजा भुगतान के मुद्दों पर बातें हुई. किसानों को […]

एलआरडीसी ने की समीक्षा बैठक अलीनगर. जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं डीसीएलआर मो.अतहर ने गुरुवार को सीओ कौसर इमाम के साथ अंचल कार्यालय में एक विशेष समीक्षा बैठक की.बैठक में मुख्य रूप से स्टेट हाईवे-88 के निर्माण में अंचल क्षेत्र के किसानों के मुआवजा भुगतान के मुद्दों पर बातें हुई. किसानों को जरूरी कागजातों के साथ भुगतान प्राप्त करने के लिये अंचल कार्यालय में आगामी 27 व 28 जनवरी को आयोजित होने वाले शिविर में पहुंचना होगा. दोनों पदाधिकारियों ने अंचलाधिकारी को शिविर से पहले सम्बंधित किसानों के भूमि से संबंधित संचिका को अद्यतन कर लेने को कहा. आरटीपीएस काउंटर तक पहुंच कर पदाधिकारियों ने उसका भी जायजा लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >