प्रमुख किस दल में बना चर्चा का विषय बहेड़ी. बहेड़ी प्रखंड प्रमुख किस दल में है. इसको लेकर बीजेपी एवं जदयू के नकारने की बात यहां चर्चा का विषय बना हुआ है. एक दिन पूर्व बेनीपुर विधायक के दिये गये बयान में प्रमुख को भाजपाई कहने पर कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा की. जबकि इसको लेकर भाजपाइयों ने प्रमुख मुन्नी देवी को जदयू के पदाधिकारी के पद पर रहने का आरोप लगाया था. वहीं गुरुवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह ने भाजपाई के बयान पर क्षोभ व्यक्त करते हुए जारी प्रेस विज्ञाप्ति में कहा कि प्रमुख मुन्नी देवी वर्ष 2013 में बीजेपी के प्रखंड महिला मोर्चा की अध्यक्षा के पद पर पार्टी का झंडा लहरा चुकी है. जबकि उनके पति संजय लाल देव जदयू के युवा नेता के पद पर जिला कमेटी में थे. इसको लेकर जदयू के गजेन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज दास, शिवनंदन सिंह, निलांबर राय आदि ने भाजपाई के मुन्नी देवी को अपने पार्टी की सदस्यता नहीं होने के दावा को बेबुनियाद बताया है.
प्रमुख किस दल में बना चर्चा का विषय
प्रमुख किस दल में बना चर्चा का विषय बहेड़ी. बहेड़ी प्रखंड प्रमुख किस दल में है. इसको लेकर बीजेपी एवं जदयू के नकारने की बात यहां चर्चा का विषय बना हुआ है. एक दिन पूर्व बेनीपुर विधायक के दिये गये बयान में प्रमुख को भाजपाई कहने पर कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा की. जबकि इसको लेकर […]
