रोज पब्लिक का मना स्थापना दिवस समारोह फोटो- 16 परिचय-स्थापना दिवस पर प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे.दरभंगा. जीएम रोड स्थित रोज पब्लिक स्कूल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में गुुरुवार को बच्चों ने कला का भरपूर प्रदर्शन किया. बच्चों ने गीत, नृत्य आदि के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा. स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नीलमणि मुखर्जी ने स्कूल के गौरवकालीन इतिहास को रखा. प्रशासक प्रमोद कुमार झा ने विद्यालय में आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं की चर्चा की. उन्होंने विगत 24 वर्षों की उपलब्धियों को रखा.बच्चों ने स्वागत गान के बाद नृत्य कला एवं गीत से दर्शकों को आकर्षित किया. नृत्यकला में योगिता एवं योगेश ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किये. स्वागत गान अंजलि कुमारी, नयना कुमारी, रोहिणी कुमारी एवं अंकिता कुमारी ने प्रस्तुत किया. प्रिंसी और हनी ने ‘सुन साथिया गाने पर’ नृत्य प्रस्तुत की. सोनल कुमारी एवं श्वेता तथा अनुराध समूह का ‘डोला रे डोला’ को लोगाें ने खूब सराहा. शिक्षक गुलाब ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
रोज पब्लिक का मना स्थापना दिवस समारोह
रोज पब्लिक का मना स्थापना दिवस समारोह फोटो- 16 परिचय-स्थापना दिवस पर प्रस्तुति देते स्कूली बच्चे.दरभंगा. जीएम रोड स्थित रोज पब्लिक स्कूल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में गुुरुवार को बच्चों ने कला का भरपूर प्रदर्शन किया. बच्चों ने गीत, नृत्य आदि के माध्यम से उपस्थित लोगों का मन मोहा. स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह […]
