मुंबई : दरभंगा (बिहार) की ऐश्वर्या सुस्मिता ने एक निजी चैनल द्वारा आयोजित किंगफिशर सुपरमॉडल 3 का खिताब जीत लिया. दरभंगा की ऐश्वर्या सुस्मिता सिंगिंग, बेली डांसिंग में भी पारंगत है. इसके अलावा वह राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी है. खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या सुस्मिता ने बताया कि बिहार (दरभंगा) में उसका जन्म हुआ. वहीं से उसने स्कूल की पढ़ाई की.
11वीं व 12वीं की पढ़ाई जयपुर से करने के बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन उसने दिल्ली से किया. ऐश्वर्या सुस्मिता ने बताया कि इसके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेंकार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी है. उससे बड़ी दो बहनें हैं, जिनमें से एक फैशन डिजायनर है और दूसरी हॉस्पीटैलिटी मैनेजमेंट की स्टूडेंट हैं. किंगफिशर सुपरमॉडल 3 के बारे में 5 फीट नौ इंच लंबी ऐश्वर्या सुस्मिता ने बताया कि 30 प्रतिभागियों को पछाड़ कर उसने इसका खिताब जीता. उसने बताया कि शो के जजों में नेहा धूपिया, फैशन मैगजीन के एडिटर मोहन नीलकांतन और फैशन फोटोग्राफर अतुल कास्बेकर शामिल थे.
