किसानों ने की डीएम से धान खरीद नहीं करने की शिकायत

किसानों ने की डीएम से धान खरीद नहीं करने की शिकायतजाले : अस्पताल निरीक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी का काफिला प्रखंड मुख्यालय पहुंचा़ बीडीओ कार्यालय में मध्यान्न भोजन के उपरान्त दोघरा पंचायत के मुखिया सरफराज अहमद से समस्याओं की जानकारी ली़ इस पर मुखिया ने पंचायत के सभी मदों में पैसा का आभाव बताया़ मनरेगा के […]

किसानों ने की डीएम से धान खरीद नहीं करने की शिकायतजाले : अस्पताल निरीक्षण के पश्चात् जिलाधिकारी का काफिला प्रखंड मुख्यालय पहुंचा़ बीडीओ कार्यालय में मध्यान्न भोजन के उपरान्त दोघरा पंचायत के मुखिया सरफराज अहमद से समस्याओं की जानकारी ली़ इस पर मुखिया ने पंचायत के सभी मदों में पैसा का आभाव बताया़ मनरेगा के संबंध में पुछे जाने पर काजी-बहेड़ा के संबंध में बताया गया कि दो वर्ष पूर्व हुए कायोंर् का भुगतान अभी तक लम्बित बताया़ वहां उपस्थित काजी बहेड़ा के किसान महेश प्रसाद ने पैक्स द्वारा धान की खरीद नहीं करने की शिकायत की़ उनके साथ विभिन्न पंचायत के किसानों ने भी कहा़ इस पर जिलाधिकारी ने उन किसानों से सोमवार तक का समय मांगा़ इसके बाद जिलाधिकारी मुख्यालय में अवस्थित जर्जर भवनों को देख बिफड़े़ वहां बंद पड़े शौचालयों को अविलम्ब चालु करने का निर्देश वहां उपस्थित अंचलाधिकारी कैलाश चौधरी को दिया़ फिर वे बाल विकास कार्यालय में जाकर कार्यालय का अवलोकन करते हुए बन रहे किसान भवन के ईटों को आपस में टकराते हुए उसकी क्वालिटी देखी और निर्देश दिया कि इन गलत ईट लगाने पर कार्रवाई होगी़ इस दौरान वहां खंडहर बने आवासीय परिसर को देख अंचलाधिकारी को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का नक्शा बनाकर उनके कार्यालय में उपस्थापित करने को कहा़ मुख्यालय में अवस्थित तीन नव निर्मित भंडार-गृह को देखा़ परिसर में फैले जंगलों को यथाशीघ्र साफ करवाने का निर्देश देते हुए सीओ से कहा कि साफ-सफाई पर भी ध्यान के साथ-साथ मुख्यालय में अवस्थित सभी चापाकलों के जल निकासी का समुचित प्रबंध करने सख्त निर्देश देते हुए कमतौल की ओर निकले़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >