विकास समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

विकास समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चासदर, दरभंगा. भालपट्टी विकास संघर्ष समिति की ओर से गांव के ही काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को बैठक संपन्न हुई. समिति के मुख्य संरक्षक वरुण झा की अध्यक्षता में चल रहे इस बैठक में भालपट्टी गांव को एक ही फीडर से बिजली आपूर्ति करने पर चर्चा […]

विकास समिति की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चासदर, दरभंगा. भालपट्टी विकास संघर्ष समिति की ओर से गांव के ही काली मंदिर प्रांगण में बुधवार को बैठक संपन्न हुई. समिति के मुख्य संरक्षक वरुण झा की अध्यक्षता में चल रहे इस बैठक में भालपट्टी गांव को एक ही फीडर से बिजली आपूर्ति करने पर चर्चा की गयी. वर्त्तमान में आधा नेहरा एवं आधा भालपट्टी फीडर से गांव मेंं उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जा रही. सदस्याें ने बिजली की जर्जर तार के संबंध में बार बार शिकायत करने पर भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. इससे संबंधित ज्ञापन दिये जाने को लेकर 12 जनवरी को कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण) के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय ले चुका है. इसकी सूचना अभियंता को भी दी जा चुकी है. बैठक में प्रवीण कुमार चौधरी, राजगीर साहु, भोला मंडल, शिवजी चौपाल, रौशन झा, विवेकानंद झा व हेमंत ठाकुर आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >