बैंकों में उपलब्ध नहीं है खाता खोलने का फार्म

बैंकों में उपलब्ध नहीं है खाता खोलने का फार्मफोटो कॉपी कराकर छात्राएं खोल रही अपना एकाउंटबिरौल. छात्रों को बैंक में खाता खोलने का आदेश पदाधिकारी का बेअसर साबिति हो रहा है. अधिंकांश बैंको में फॉर्म उपलबध नहीं है. छात्र एवं छात्राओं को 20 रूपये देकर फोटो स्टेट की दुकान से फॉर्म खरीदना पड़ रहा है. […]

बैंकों में उपलब्ध नहीं है खाता खोलने का फार्मफोटो कॉपी कराकर छात्राएं खोल रही अपना एकाउंटबिरौल. छात्रों को बैंक में खाता खोलने का आदेश पदाधिकारी का बेअसर साबिति हो रहा है. अधिंकांश बैंको में फॉर्म उपलबध नहीं है. छात्र एवं छात्राओं को 20 रूपये देकर फोटो स्टेट की दुकान से फॉर्म खरीदना पड़ रहा है. मजबूर अभिभावक बैंक के भरोसे बैठे हुए है. पर इसकी चिंता न तो बैक के वरीय अधिकारियों को है और न ही प्रशासनिक अधिकारियों को ही. बता दें कि प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं को बैंक में खाता खोलवाने का निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी किया है. बीडीओ रजत किशोर सिंह ने चार पांच विद्यालय को मिलाकर राष्ट्रीयकृत एक बैंक से जोड़ दिया है. इस बैंक का काम है कि शिविर लगाकर छात्राओं का खाता खोलें. उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक फॉर्म का अभाव कह खाता खोलना बंद कर दिया. बैंक के अधिकारियों का कहना है कि फॉर्म उपलब्ध होते ही खाता खोला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >