पांच घंटे तक विवि परिसर में डटी रही रही छात्राएं फोटो:::::::::फार्म कैसे भरायेगा, इससे थी चिंतित 8 जनवरी तक ही बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर थे छात्र बोर्ड ने अब 15 जनवरी तक कर दिया विस्तारित विवि थाना की पुलिस पर भी उठ रहे सवाल दरभंगा. एमआरएम कॉलेज की छात्राएं पांच घंटे तक लनामिवि परिसर में डटी रही. इंटर का फॉर्म भरने के लिए आयी छात्राओं को जब पता चला कि उनके कॉलेज के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं, अब उनका फॉर्म नहीं भरा पायेगा तो वह सब निराश हो गयी. कुलपति से फॉर्म भराने की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग को लेकर वह सब आपस में विचार किया. इसी बीच छात्र एआइएसएफ आर के छात्र नेता चंद्रभूषण झा भी आ गये. वह उन छात्राओं को लेकर विवि पहुंच गये. वहां पर जाकर नारेबाजी कर शुरू कर दी. पहली बार गार्ड के द्वारा उस छात्र को वीसी चेंबर के पास ग्रील से हटाकर बाहर कर दिया गया. विवि परिसर में धक्का मुक्की के बाद उस छात्र की पिटाई कर दी गयी. साथ ही वहां से सभी को खदेड़ दिया गया. बाद में फिर वह छात्र करीब साठ-सत्तर छात्राओं को लेकर विवि पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगा. इसके बाद तो निजी सुरक्षा गार्ड एवं कुछ अन्य लोगों के द्वारा उसकी जमकर पिटाई कर दी गयी. छात्र बेहोश होकर गिर गया. इस घटना से छात्राएं काफी उद्वेलित थी. उनलोगों का नेतृत्व कर रहे छात्र की पिटाई देख वह सब भी वीसी के विरोध में नारेबाजी करने लगी. करीब पांच घंटे तक छात्राएं वहां पर डटी रही. घटना की सूचना मिलते ही विभिन्न छात्र संगठनों के नेता भी जुटने लगे़ वे लोग भी इस घटना से उद्वेलित होने लगे. साथ ही विवि की इस कार्रवाई के खिलाफ गोलबंद होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्राओं के साथ नारेबाजी करने लगे.थाना में दोनों ओर से दर्ज करायी गई प्राथमिकीछात्र नेता अखिलेश कुमार देव ने विवि थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि छात्र नेता एवं छात्राओं पर जानलेवा हमला किया गया है. रोहित यादव, पिंटू सिंह, मनीष सिंह समेत अन्य को नामजद किया है. छात्र नेता के द्वारा दिये गये आवेदन पर दर्जनों छात्राओं का भी हस्ताक्षर है, जो एमआरएम कॉलेज की इंटर की छात्राएं हैं. इधर, विवि प्रशासन की ओर से भी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कुलसचिव के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि एक दो-छात्र एमआरएम कॉलेज की छात्राओं को बरगला कर विवि के कार्यों को बाधित कर रहे थे. इंटर का र्फार्म भरवाये जाने की समस्या विवि से संबंधित नहीं है. इस तरह के प्रदर्शन के पूर्व न तो कोई सूचना दी गयी और न ही डिमांड ही प्रस्तुत किया गया. एमआरएम कॉलेज के प्राचार्य से स्पष्टीकरणकुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा ने एमआरएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. विद्यानंद झा एवं छात्रावास अधीक्षक डा. पुतल सिंह एवं डा. पुनीता झा से इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण पूछा है. किस परिस्थिति में इन छात्राओं का फॉर्म नहीं भराया गया. इस घटना के लिए क्यों न आपलोगों को जिम्मेवार माना जाये.तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठितपूरे मामले की जांच के लिए विवि स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गयी है. इसमें संयोजक महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डा. अजीत कुमार चौधरी को बनाया गया है. इसमें कुलानुशासक डा. अजय नाथ एवं उपकुलसचिव 2 विजय कुमार यादव को शामिल किया गया है. यथाशीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश कुलपति ने दिया है.छात्र संगठन ने कुलपति का फूंका पुतला एमआरएम कॉलेज की छात्राओं के साथ किये गये कथित दुर्व्यवहार एवं छात्र नेता की पिटाई के विरोध में कुलपति का पुतला दहन किया. छात्र परिषद के अध्यक्ष दीपक झा, मोहन यादव, सोनू तिवारी समेत ने वीसी का पुतला जलाया. साथ ही घटना पर क्षोभ भी व्यक्त किया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विवि प्रमुख विमलेश झा ने बैठक कर इस घटना की तीखी निंदा की है. साथ कुलाधिपति से इस मामले की जांच कराने का आग्रह किया है. इस बैठक में कुंदन मिश्र, संजय सुमन, उज्जवल, सूरज मिश्र, मणिकांत ठाकुर, चंद्रानंद महाराज आदि थे. छात्र राजद के लनामिवि की इकाई की बैठक पूर्व अध्यक्ष अरुण कमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कर जानलेवा हमला की निंदा की है.सीताराम कुशवाहा आदि ने भी गहरा क्षोभ जताया है. इधर, मिथिला विवि के सीनेट सदस्य डा. अशोक कुमार झा, रिंकु कुमारी ने भी छात्र नेता पर हुए हमले तीखी भर्त्सना करते हुए कहा कि सरस्वती मंदिर को शर्मसार किया गया है.
पांच घंटे तक विवि परिसर में डटी रही रही छात्राएं
पांच घंटे तक विवि परिसर में डटी रही रही छात्राएं फोटो:::::::::फार्म कैसे भरायेगा, इससे थी चिंतित 8 जनवरी तक ही बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भर थे छात्र बोर्ड ने अब 15 जनवरी तक कर दिया विस्तारित विवि थाना की पुलिस पर भी उठ रहे सवाल दरभंगा. एमआरएम कॉलेज की छात्राएं पांच घंटे तक लनामिवि […]
