बीडीओ ने किया वृद्धों का पेंशन के लिए सत्यापन फोटो परिचय : काउंटर पर सत्यापन करते बीडीओ बिरौल. उम्र तो हो गया परंतु प्रूफ के चलते पेंशन वर्षों से नहीं मिल पा रहा है. वैसे लोगों को बीडीओ रजत किशोर सिंह ने मंगलवार से गांव से बुलाकर उन्हें पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए आरटीपीएस काउंटर पर कतारवद्ध कर इन लोगों से आवेदन करवाये जा रहे हैं. वहीं सत्यापन भी किया जा रहा है.बीडीओ ने कहा कि अब वैसे लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा. जो पात्र हैं उन्हें पेंशन की राशि मिलेगी. मंगलवार को 26 लोगों को पेंशन की स्वीकृति के लिए आवेदन को अग्रसारित किया गया.विकास मित्र के माध्यम से इन वृद्धों को प्रखंड कार्यालय पर बुलाकर सत्यापन कराया जा रहा है. इसमें कुछ वैसे लोग थे जिनका उम्र 60 से उपर हो गया है पर वोटर आईकार्ड में उनका उम्र कम है. ऐसे लोगों का चयन करने के बाद पंचायत सचिव के साथ बैठक कर स्वीकृति भी प्रदान की गयी.
बीडीओ ने किया वृद्धों का पेंशन के लिए सत्यापन
बीडीओ ने किया वृद्धों का पेंशन के लिए सत्यापन फोटो परिचय : काउंटर पर सत्यापन करते बीडीओ बिरौल. उम्र तो हो गया परंतु प्रूफ के चलते पेंशन वर्षों से नहीं मिल पा रहा है. वैसे लोगों को बीडीओ रजत किशोर सिंह ने मंगलवार से गांव से बुलाकर उन्हें पेंशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी […]
