धूमधाम से तरंग प्रतियोगिता आयोजित

धूमधाम से तरंग प्रतियोगिता आयोजित कमतौल. आदर्श मवि बालक कमतौल संकुल पर मंगलवार को धूमधाम से तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान शिक्षक अनंत लाल ठाकुर ने किया. मौके पर समन्वयक अनिल कुमार पंडित सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे. 100 मीटर दौड में हनुमान प्रसाद, प्रीति कुमारी, 400 मीटर दौड में रवि […]

धूमधाम से तरंग प्रतियोगिता आयोजित कमतौल. आदर्श मवि बालक कमतौल संकुल पर मंगलवार को धूमधाम से तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान शिक्षक अनंत लाल ठाकुर ने किया. मौके पर समन्वयक अनिल कुमार पंडित सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे. 100 मीटर दौड में हनुमान प्रसाद, प्रीति कुमारी, 400 मीटर दौड में रवि कुमार, प्राची कुमारी, 400 मीटर रिले दौड में छात्र राकेश,लालबाबू, विदेशी, दुर्गेश तथा छात्रा नेहा, उजाला, अंशु, प्रीति का चयन किया गया. वहीं लंबी कूद एवं ऊंची कूद में रणवीर कुमार, चन्दन कुमार, मनीषा कुमारी, नेहा कुमारी का चयन किया गया. इसके अलावे कबड्डी, पेंटिंग्स, क्विज, सुगम संगीत सहित कई अन्य प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन कर एक दर्जन से ज्यादा छात्रों का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >