तरंग प्रतियोगिता में कई छात्र छात्राएं पुरस्कृत कमतौल. मवि अहियारी संकुल पर मंगलवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान शिक्षक शत्रुघ्न ठाकुर ने किया. प्रतियोगिता में कई प्रकार के खेल सहित पेंटिंग्स और गीत-संगीत को शामिल किया गया था. 100 मीटर दौड़ में विशाल कुमार, रिंकू कुमारी, 400 मीटर दौड में सुमित कुमार, सोनी कुमारी, लंबी कूद में अशोक कुमार, साक्षी कुमारी, क्विज में अभिजीत कुमार, पूजा कुमारी, वर्ड में रघुनंदन कुमार, रौनक खातुन, सुगम संगीत में साक्षी कुमारी, विवेक कुमार, पेंटिंग्स में अंजना कुमारी, शिवम कुमार का चयन किया गया. मौके पर समन्वयक बिनोद राय सहित सभी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे.
तरंग प्रतियोगिता में कई छात्र छात्राएं पुरस्कृत
तरंग प्रतियोगिता में कई छात्र छात्राएं पुरस्कृत कमतौल. मवि अहियारी संकुल पर मंगलवार को तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान शिक्षक शत्रुघ्न ठाकुर ने किया. प्रतियोगिता में कई प्रकार के खेल सहित पेंटिंग्स और गीत-संगीत को शामिल किया गया था. 100 मीटर दौड़ में विशाल कुमार, रिंकू कुमारी, 400 मीटर दौड […]
