नगर परिषद चुनाव को ले मिला प्रशक्षिण

नगर परिषद चुनाव को ले मिला प्रशिक्षण पहली बार नप चुनाव में प्रयुक्त होगा इवीएमदर्जन भर कर्मी रहे गायब, पूछा जायेगा स्पष्टीकरणफोटो. 1 व 2परिचय. प्रशिक्षण देते कोषांग के नोडल पदाधिकारी एमजेड हसन, मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षण में हिस्सा लेते कर्मी.दरभंगा. बेनीपुर नगर परिषद का चुनाव पहली बार इवीएम से कराया जायेगा. इसको लेकर मंगलवार […]

नगर परिषद चुनाव को ले मिला प्रशिक्षण पहली बार नप चुनाव में प्रयुक्त होगा इवीएमदर्जन भर कर्मी रहे गायब, पूछा जायेगा स्पष्टीकरणफोटो. 1 व 2परिचय. प्रशिक्षण देते कोषांग के नोडल पदाधिकारी एमजेड हसन, मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षण में हिस्सा लेते कर्मी.दरभंगा. बेनीपुर नगर परिषद का चुनाव पहली बार इवीएम से कराया जायेगा. इसको लेकर मंगलवार को डीएमसी के ऑडिटोरियम में पीठासीन पदाधिकारी एवं पी-वन, पी-टू व पी-थ्री को पहला प्रशिक्षण दिया गया. इसमें कुल 342 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण में कोषांग के नोडल पदाधिकारी एमजेड हसन ने पीठासीन पदाधिकारियों के साथ अन्य मतदान कर्मियों को उनके कर्त्तव्य और मतदान के बाबत विस्तृत जानकारी दी. इवीएम के दो हिस्सों (बीयू-सीयू) से जोड़ने, मतदान पूर्व मॉक पोल कराने की प्रक्रिया तथा मतदान संपन्न होने के बाद इवीएम सील करने के तरीकों को बताया गया. प्रशिक्षुओं ने अपनी-अपनी जिज्ञासाओं को मास्टर ट्रेनर की मौजूदगी में दूर किया. इस दौरान प्रशिक्षुओं को इवीएम मशीन को चलाकर दिखाया भी गया. साथ ही मतदान होने की संख्यात्मक जानकारी बीच-बीच लेने के बारे में भी बताया गया. नोडल पदाधिकारी ने प्रशिक्षुओं ने पूरी निष्ठा व निष्पक्षता के साथ मतदान संपन्न कराने का निर्देश दिया. वहीं मतदान के बीच आनेवाली संभावित समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाये जानेवाली प्रक्रिया की भी जानकारी दी. इधर जानकारी के अनुसार इसमें कुल 354 कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, लेकिन मात्र 342 कर्मी ही इसमें उपस्थि हुए. इसको लेकर नोडल पदाधिकारी श्री हसन ने गायब रहनेवाले कर्मियों से जवाब-तलब किये जाने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >