मजदूरी को जा रहा किशोर मुक्त

मजदूरी को जा रहा किशोर मुक्त दरभंगा. मजदूरी के लिए जा रहे एक 13 वर्षीय किशोर को चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने मंगलवार को मुक्त करा लिया. जानकारी के अनुसार चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने दरभंगा जंकशन पर रूटीन इंक्वायरी के दौरान एक किशोर को देखा. संपर्क करने पर उसने बताया कि भिमंडी कांटी फैक्ट्री […]

मजदूरी को जा रहा किशोर मुक्त दरभंगा. मजदूरी के लिए जा रहे एक 13 वर्षीय किशोर को चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने मंगलवार को मुक्त करा लिया. जानकारी के अनुसार चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने दरभंगा जंकशन पर रूटीन इंक्वायरी के दौरान एक किशोर को देखा. संपर्क करने पर उसने बताया कि भिमंडी कांटी फैक्ट्री में काम करने जा रहा है. तत्काल उसे सदस्यों ने अपने कब्जे में ले लिया. हालांकि उसे ले जाना वाला खिसक गया. कागजी कार्यवाही के बाद उसे बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत कर दिया गया. इसमें अमरेश कुमार झा, परामर्शी सच्चिदानंद झा व पंकज चौधरी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >