कटिहार से भटक कर पहुंचा बच्चा दरभंगा. दरभंगा जंकशन पर सोमवार को लावारिश अवस्था मेश्रहे एक पांच वर्षीय बच्चे को चाइल्ड लाइन के कर्मी ने अपने कब्जे में लिया. जानकारी के मुताबिक चाइल्ड लाइन के अमरेश कुमार झा दैनिक पड़ताल के तहत जंकशन पहुंचे तो बच्चे को भटकता पाया. पूछने पर वह बच्चा अपना नाम किशन, पिता का नाम श्रवण तथा घर कटिहार बताया. इसके अलावा अन्य कोई जानकारी वह नहीं दे पा रहा है. संभवत: किसी ट्रेन में सवार होकर अथवा अपने परिजनों से बिछड़कर वह दरभंगा पहुंच गया. सीडब्ल्यूसी के लिए चाइल्ड लाइन उसे अपने साथ ले गयी.
कटिहार से भटक कर पहुंचा बच्चा
कटिहार से भटक कर पहुंचा बच्चा दरभंगा. दरभंगा जंकशन पर सोमवार को लावारिश अवस्था मेश्रहे एक पांच वर्षीय बच्चे को चाइल्ड लाइन के कर्मी ने अपने कब्जे में लिया. जानकारी के मुताबिक चाइल्ड लाइन के अमरेश कुमार झा दैनिक पड़ताल के तहत जंकशन पहुंचे तो बच्चे को भटकता पाया. पूछने पर वह बच्चा अपना नाम […]
