सीएमइ ने किया डिपो कोचिंग का निरीक्षण

सीएमइ ने किया डिपो कोचिंग का निरीक्षण दरभंगा. पूर्व मध्य रेल के मुख्य यांत्रिक अभियंता अनिल शर्मा ने सोमवार को दरभंगा जंकशन पर अभियंत्रण विभाग से जुड़े पहलूओं का मुआयना किया. सीएमइ ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण करते हुए गाड़ी मेंटिनेंस की जानकारी ली. इस क्रम में सिक लाइन, वाशिंग पिट आदि का भी मुआयना […]

सीएमइ ने किया डिपो कोचिंग का निरीक्षण दरभंगा. पूर्व मध्य रेल के मुख्य यांत्रिक अभियंता अनिल शर्मा ने सोमवार को दरभंगा जंकशन पर अभियंत्रण विभाग से जुड़े पहलूओं का मुआयना किया. सीएमइ ने कोचिंग डिपो का निरीक्षण करते हुए गाड़ी मेंटिनेंस की जानकारी ली. इस क्रम में सिक लाइन, वाशिंग पिट आदि का भी मुआयना किया. उन्होंने ट्रेन को फिट देने से पूर्व सभी जरूरी जांच कर लेने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें जरा सी भी लापरवाही नहीं बरतें. यह सफर के दौरान बड़ा हादसा का कारण बन सकता है. इसलिए अपने स्तर से किसी तरह की कोताही नहीं होने दें. उनके साथ सीनियर डीएमइ वेद प्रकाश भी मौजूद थे. इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर कैरेज पप्पू पासवान, सीडीओ राजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >