शहरी क्षेत्र में वसूले गये 62 हजार जुर्माना राशि

शहरी क्षेत्र में वसूले गये 62 हजार जुर्माना राशि दरभंगा. जिले में एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान सोमवार को भी जारी रहा. इस क्रम में लहेरियासराय थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में 15 वाहनों से 9 हजार जुर्माना राशि वसूली गयी. वहीं विवि थाना क्षेत्र […]

शहरी क्षेत्र में वसूले गये 62 हजार जुर्माना राशि दरभंगा. जिले में एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान सोमवार को भी जारी रहा. इस क्रम में लहेरियासराय थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में 15 वाहनों से 9 हजार जुर्माना राशि वसूली गयी. वहीं विवि थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में 29 गाड़ियों से 23 हजार 4 सौ जुर्माना वसूला गया. साथ ही नगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार राय के नेतृत्व में 43 गाड़ियों से 30 हजार जुर्माना वसूला गया. एसएसपी के अनुसार यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >