एसडीओ के निरीक्षण में गायब मिले दो कर्मी

एसडीओ के निरीक्षण में गायब मिले दो कर्मी फोटो :24परिचय : प्रखंड कार्यालय में समीक्षा करते एसडीओ. सिंहवाड़ा. सोमवार को एसडीओ गजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं डीसीएलआर प्रिय रंजन राजू ने प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड नाजिर उमेश प्रसाद एवं लिपिक हरिलाल दो दिनों से अनुपस्थित पाये गये.दोनाें कर्मियों का वेतन […]

एसडीओ के निरीक्षण में गायब मिले दो कर्मी फोटो :24परिचय : प्रखंड कार्यालय में समीक्षा करते एसडीओ. सिंहवाड़ा. सोमवार को एसडीओ गजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं डीसीएलआर प्रिय रंजन राजू ने प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में प्रखंड नाजिर उमेश प्रसाद एवं लिपिक हरिलाल दो दिनों से अनुपस्थित पाये गये.दोनाें कर्मियों का वेतन रोकने एवं अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश एसडीओ ने बीडीओ शशि प्रकाश को दिया. साथ ही इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन आदि के अभिलेखों का अवलोकन किया. मनरेगा योजना से हो रहे कार्य के बारे में भी पीओ से पूछताछ की. डीसीएलआर ने अंचल के कैस बुक, दाखिल खारिज एवं भूमि विवाद से संबंधित शिकायताें की जानकारी सीओ स्वंभर झा से ली. लंबित सभी फाइलों को अद्यतन करने का निर्देश भी दिया. उसके बाद बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया. सीडीपीओ प्रीति कुमारी द्वारा उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर नहीं देख कर उसे फटकार लगायी. वही सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन, पोषाहर वितरण ठीक से करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >