दो दावेदारों के बीच फंसा प्रेरक संघ का अध्यक्ष पद

दो दावेदारों के बीच फंसा प्रेरक संघ का अध्यक्ष पद दरभंगा. जिला प्रेरक समन्वयक संघ का अध्यक्ष पद सवालों के घेरे में आ गया है. दो दावेदारों में नीलाम्बर यादव एवं मोहन प्रसाद निराला के बीच विवाद गहराने लगा है. दोनों समर्थकों के साथ अध्यक्ष का दावा कर रहे हैं. गत रविवार को नीलाम्बर यादव […]

दो दावेदारों के बीच फंसा प्रेरक संघ का अध्यक्ष पद दरभंगा. जिला प्रेरक समन्वयक संघ का अध्यक्ष पद सवालों के घेरे में आ गया है. दो दावेदारों में नीलाम्बर यादव एवं मोहन प्रसाद निराला के बीच विवाद गहराने लगा है. दोनों समर्थकों के साथ अध्यक्ष का दावा कर रहे हैं. गत रविवार को नीलाम्बर यादव की अध्यक्षता में बैठक में मोहन प्रसाद निराला को उपाध्यक्ष बताते हुए संगठन विरोधी कार्य के लिए स्वत: निलंबित होने का निर्णय लिया गया. वहीं दूसरी ओर मोहन प्रसाद निराला ने दरभंगा जिला साक्षरता प्रेरक संघ के अध्यक्ष पद के पैड का इस्तेमाल करते हुए उक्त निर्णय का दुर्भाग्यपूर्ण बताया है तथा इसपर निंदा प्रस्ताव पारित किया है. सम्पूर्ण प्रक्रिया से लग रहा है कि प्रेरक संघ दो फाड़ के कगार पर है, जहां दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रबल दावेदारी प्रस्तुत करने में पीछे नहीं रहते हैं. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि इस जद्दोजहद में संघ की मांग का क्या होगा, जिसके लिए संगठन अस्तित्व में आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >