स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी दरभंगा. बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य परिचारिका संघ गोपगुट की डीएमसीएच शाखा की ओर से सोमवार को दूसरे दिन भी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना जारी रहा. आठ सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरनास्थल पर एक सभा का आयोजन श्रीमती रेणु कुमारी-5 की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डीएमसीएच प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया गया. वक्ताओं ने न्यू नर्सेज आवास का आवंटन, आठ माह के लंबित वेतन का भुगतान, आयकर के नाम पर काटी गयी राशि का हिसाब आदि देने की मांग की. वक्ताओं में प्रो कल्याण भारती, अवध नारायण झा, वरुण कुमार बनर्जी, योगेंद्र राम, मनोज मंडल, संतोष कुमार आदि शामिल थे.
स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी
स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी दरभंगा. बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य परिचारिका संघ गोपगुट की डीएमसीएच शाखा की ओर से सोमवार को दूसरे दिन भी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष धरना जारी रहा. आठ सूत्री मांगों को लेकर आयोजित धरनास्थल पर एक सभा का आयोजन श्रीमती रेणु कुमारी-5 की अध्यक्षता में हुई, जिसमें डीएमसीएच प्रशासन पर […]
