कैंपस- काला बिल्ला लगाकर किया छात्र संपर्कदरभंगा . आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन क्रांतिकारी की ओर से शनिवार को विवि प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध करते हुए छात्र संपर्क अभियान चलाया. इसके दौरान नाका नंबर 5-6, राजकुमारगंज, शुभंकरपुर, आजमनगर, सुंदरपुर आदि जगहों पर पहुंच छात्रों से संपर्क किया. वहीं अपने 21 सूत्री मांगों को पूरा करवाने के उद्देश्य से छात्रों को संगठित करने का काम किया ताकि आगे के आंदोलन मेंं समेकित रुप से छात्रों को जमा कर विवि प्रशासन के खिलाफ संघर्षपूर्ण आंदोलन चलाया जा सके. इसके लिए 20 दिसंबर को संगठन की ओर से विस्तारित बैठक रखी गयी है. इस अभियान में डा सुमन कुमार झा, चंद्रभूषण झा, अभिलाष कुमार, अभिषेक कुमार, दीपक स्टार, कृष्णा कुमार, राजीव कुमार, सौरभ मंडल, राजेश यादव आदि शामिल थे.
कैंपस- काला बल्लिा लगाकर किया छात्र संपर्क
कैंपस- काला बिल्ला लगाकर किया छात्र संपर्कदरभंगा . आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन क्रांतिकारी की ओर से शनिवार को विवि प्रशासन के तानाशाही रवैये के खिलाफ संगठन के कार्यकर्त्ताओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध करते हुए छात्र संपर्क अभियान चलाया. इसके दौरान नाका नंबर 5-6, राजकुमारगंज, शुभंकरपुर, आजमनगर, सुंदरपुर आदि जगहों पर पहुंच छात्रों से संपर्क […]
