अब सुनी जायेगी चौकीदार की सिटी

अब सुनी जायेगी चौकीदार की सिटीबहेड़ी. अब गांव के चौक चौराहे पर चौकीदार की सिटी सुनकर लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने की संभावना व्यक्त करने लगे हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष ने रात्रि गश्ती एवं चेकिंग की सुदृढ़ व्यवस्था की है. जिसको लेकर 10 अपराध नियंत्रण केंद्र इस […]

अब सुनी जायेगी चौकीदार की सिटीबहेड़ी. अब गांव के चौक चौराहे पर चौकीदार की सिटी सुनकर लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने की संभावना व्यक्त करने लगे हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष ने रात्रि गश्ती एवं चेकिंग की सुदृढ़ व्यवस्था की है. जिसको लेकर 10 अपराध नियंत्रण केंद्र इस थाना क्षेत्र के बाजार के दो यूनिट के अलावा निमैठी, झझरी, पघारी, नौडेगा, हावीडीह, मठाराही मील चौक आदि जगहों को चिह्नित किया है. जहां तैनात चौकीदार अपने पारंपरिक हथियार एवं आवंटित सामग्री के साथ तैनात रहेंगे. इसकी मॉनेटरिंग थानाध्यक्ष एवं कई पुलिस पदाधिकारी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >