एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सदर. विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को दरभंगा सेंट्रल स्कूल बंगलागढ़ में एड्स जागरूकता दिवस आयोजित हुआ. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपने वाचन से लोगों को जागरूक कराया. उत्कृष्ट वाचन करनेवालों में स्कूल के छात्र सौरभ कुमार, आर्या, अराध्या, मुशर्रफ परवेज, पंकज आनंद, श्वेता कुमारी, सुरभी कुमारी, दुर्गा कुमारी व मनीषा कुमारी का नाम शामिल है. मौके पर स्कूल के प्राचार्य एके कश्यप ने कहा कि जीवन में सुख प्राप्ति के लिए संयम रखने की जरूरत है. आदर्श सिद्धांतों को अपनाकर ही मनुष्य श्रेष्ठ आचरण पाता है. उन्होंने एड्स पीड़ितों को सहानुभूति एवं समुचित देखरेख करने की सलाह दी. कार्यक्रम का संचालन बीतन झा एवं धन्यवाद ज्ञापन कैलाश शर्मा द्वारा किया गया. इधर सीएससी केयर स्पोर्ट सेंटर दरभंगा की ओर से इस मौके पर जागरूकता अभियान रैली निकाला गया. रैली में भाग ले रहे संस्थान के सदस्यों ने एड्स जागरूकता की नारा लगाते हुए भ्रमण किये. सीएससी के समन्वयक रजनीश दत्ता ने कहा कि इस बीमारी से पीड़ित मरीजों को सहानुभूति की जरूरत है. सीएससी पीड़ित मरीजों के बेहतर जीवन के लिए समर्पित है. इस अवसर पर एआरटी की एसएमओ अनामिका सिन्हा, एमओ मनीष कुमार एवं सभी कर्मियों सहित अन्य मौजूद थे. इसके उपरांत पीड़ित बच्चों को संस्थान की ओर से सहायता प्रदान की गयी.
एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सदर. विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मंगलवार को दरभंगा सेंट्रल स्कूल बंगलागढ़ में एड्स जागरूकता दिवस आयोजित हुआ. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपने वाचन से लोगों को जागरूक कराया. उत्कृष्ट वाचन करनेवालों में स्कूल के छात्र सौरभ कुमार, आर्या, अराध्या, मुशर्रफ परवेज, पंकज आनंद, श्वेता […]
