कैंपस- वेद एवं धर्मशास्त्र विभाग करेगा कार्यक्रम दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी वेद एवं धर्मशास्त्र विभाग की ओर से यूजीसी संपोषित एक्सटेंशन एक्टिविटीज कार्यक्रम का आयोतन किया जायेगा. इसके तहत मधुबनी के अंधराठाढ़ी स्थित परमेश्वरी वीणा संस्कृत महाविद्यालय में वयस्क शिक्षा, बाल शिक्षा आदि कार्यक्रम 2 दिसंबर को एवं दरभंगा के अहल्या स्थान स्थित गौतम संस्कृत महाविद्यालय में पर्यावरण-संरक्षण, स्त्री शिक्षा , सफाई व स्वास्थ्य विषय से संदर्भित कार्यक्रम 4 दिसंबर को होगी. वेद के डा. विद्येश्वर झा एवं धर्मशास्त्र से डा. दिलीप कुमार झा ने संयुक्त रूप से बताया कि दोनाें कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डा. देवनारायण झा करेंगे. बीए प्रथम खंड की प्रायोगिक परीक्षा शुरूदरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए पार्ट- 1 2015 की अनुसांगिक विषयों की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा 1 दिसंबर से 9 दिसंबर तक सभी महाविद्यालय से लिये जाने का आदेश मंगलवार को निर्गत किया है. इसकी जानकारी परीक्षा नियंत्रक डा. कुलानंद यादव ने दी है.प्रधानाचार्यां की बैठक को ले एजेंडा निर्धारितदरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक 7 दिसंबर को विवि मुख्यालय में होगी. इसके लिए विवि प्रशासन ने मंगलवार को बैठक के लिए एजेंडा निर्धारित कर लिया है. इस बाबत कुलसचिव डा. सुरेश्वर झा ने बताया कि इसमें छात्रों की संख्या बढ़ाने, नियमित रूप से कक्षा संचालित करने, शिक्षा कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने, छात्रों के लिए अतिरिक्त सांस्कृतिक गतिविधि (संगीत, नृत्य व वाद विवाद) पर विचार करने, शैक्षणिक सत्रों को नियमित करने, महाविद्यालयों में नैक टीम की निरीक्षण के लिए तैयारी पूरी करने, स्व. महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह की प्रतिमा निर्माण में महाविद्यालयों से आर्थिक सहयोग करने, अंगीभूत संबद्ध महाविद्यालयों की चल अचल संपत्ति की सुरक्षा व उसके नियंत्रण पर विचार करने सहित 18 मुद्दे शामिल है. सीनेट सदस्य नामित करने को विवि ने भेजा पत्रदरभंगा. लनामिवि प्रशासन ने मंगलवार को रिक्त नामित सीनेट सदस्यों को यथाशीघ्र नामित किये जाने के लिए संबंधित विभागों को आग्रह पत्र भेजा है. इसकी जानकारी देते हुए कुलसचिव डा. अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के 10, विधान परिषद अध्यक्ष के 4 एवं खेल प्राधिकार का एक सीट निर्धारित है. इसमें से जाे रिक्त सीट है उस पर संबंधित विभाग से नामित किया जाना है ताकि आगामी आयोजित होनेवाली सीनेट की बैठक में शामिल हो सकें. जांच को ले तीन सदस्यीय कमेटी गठितदरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को पीजी अंग्रेजी विभाग के शिक्षक डा. अशोक कुमार बच्चन पर जांच के लिए उप कुलसचिव द्वितीय डा. विजय कुमार यादव के संयोजकत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. इसमें संकायाध्यक्ष डा. आइएन मिश्रा एवं आरके कॉलेज मधुबनी के प्रधानाचार्य डा. रमेश यादव को साक्ष्य के रूप में शामिल किया है. डा. बच्चन के प्रोन्नति के खिलाफ रोहित कुमार ने आरोप लगाया है.
कैंपस- वेद एवं धर्मशास्त्र विभाग करेगा कार्यक्रम
कैंपस- वेद एवं धर्मशास्त्र विभाग करेगा कार्यक्रम दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पीजी वेद एवं धर्मशास्त्र विभाग की ओर से यूजीसी संपोषित एक्सटेंशन एक्टिविटीज कार्यक्रम का आयोतन किया जायेगा. इसके तहत मधुबनी के अंधराठाढ़ी स्थित परमेश्वरी वीणा संस्कृत महाविद्यालय में वयस्क शिक्षा, बाल शिक्षा आदि कार्यक्रम 2 दिसंबर को एवं दरभंगा के अहल्या […]
