सकरी जंकशन पर स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जी मनीगाछी. जी हां, ये सकरी रेलवे जंकशन का प्लेटफार्म नंबर 4 एवं 5 है. जहां स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां खुलकर उड़ायी जाती है. इसी प्लेटफार्म से छोटी लाइन की गाड़ी निर्मली एवं लौकहा के लिए खुलती है. वैसे तो पूरा स्टेशन परिसर ही गंदगी से भरा पड़ा है, लेकिन छोटी लाइन का प्लेटफार्म तो लगता है कि इसपर महीनों से झाड़ू नहीं पड़ा है. निर्मली एवं लौकहा जाने वाले यात्री इन्हीं बदबूदार गंदगियों के बीच नाक पर रूमाल रखकर गाड़ी पकड़ने को विवश हैं. दहौड़ा के शंकर झा, दिल्ली से आ रहे निर्मली के यात्री दिगम्बर कामति, नरेश कामति सहित कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेन खुलने में अभी देर है. जितनी गंदगी बाहर है, उतनी ही गंदगी ट्रेन के अंदर भी है. उबकाई आ रही है लेकिन विवश है यात्रा तो करनी ही है. लगता है छोटी लाइन के तरफ से रेल प्रशासन आंख बंद कर लिया है.
सकरी जंकशन पर स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जी
सकरी जंकशन पर स्वच्छता अभियान की उड़ रही धज्जी मनीगाछी. जी हां, ये सकरी रेलवे जंकशन का प्लेटफार्म नंबर 4 एवं 5 है. जहां स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां खुलकर उड़ायी जाती है. इसी प्लेटफार्म से छोटी लाइन की गाड़ी निर्मली एवं लौकहा के लिए खुलती है. वैसे तो पूरा स्टेशन परिसर ही गंदगी से […]
