हरलाखी विधायक के निधन पर जताया शोक

हरलाखी विधायक के निधन पर जताया शोकदरभंगा : मधुबनी जिला के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये रालोसपा नेता वसंत कुमार कुशवाहा के असामयिक निधन से प्रमंडलीय मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी है. गत 25 नवंबर को वे यहां एक समारोह में शिरकत करने आये थे. सोमवार को दोनार में भाजपा की […]

हरलाखी विधायक के निधन पर जताया शोकदरभंगा : मधुबनी जिला के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गये रालोसपा नेता वसंत कुमार कुशवाहा के असामयिक निधन से प्रमंडलीय मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी है. गत 25 नवंबर को वे यहां एक समारोह में शिरकत करने आये थे. सोमवार को दोनार में भाजपा की बैठक कर जिलाध्यक्ष हरि सहनी के साथ ही अन्य पार्टी सदस्यों ने इसे दु:खद बताया. दूसरी ओर विद्यापति सेवा संस्थान के प्रधान कार्यालय में डॉ बुचरू पासवान की अध्यक्षता में शोकसभा हुई. महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी के अलावा उदयकांत मिश्र, हरिकिशोर चौधरी, डॉ गणेश कांत झा, चंद्रमोहन झा पड़वा आदि ने गहरा दु:ख व्यक्त किया. साथ ही इसे मिथिला की बड़ी क्षति बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >