कैंपस- परीक्षाफल का प्रकाशन नहीं होने से छात्र निराश दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय व आईबीएम बेला इंस्टीट्यूट के एमबीए फोर्थ सेमेस्टर 2013-15 के छात्रों का परीक्षाफल प्रकाशन में हो रहे विलंब से काफी निराश हैं. उन छात्रों को कहना है कि वेबसाइट पर मार्कसीट अपलोड नहीं होने के कारण यहां के छात्रों को बिहार से बाहर पहचान एवं विश्वसनीयता के लिए जुझना पड़ता है. उनका परीक्षा में लिया जाता है कि और अंक पत्र हिंदी में दिया जाता है. छात्रों की माने तो आइबीपीएस स्केल वन के आवेदन जमा लिये जाने कि अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2015 है. अगर इससे पहले छात्रों का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया जाता है. तो उसे प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलने से वंचित नहीं होना होगा. क्रीड़ा परिषद की बैठक में टूर्नामेंट कराने को ले तैयारी को हुई समीक्षादरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में ईस्ट जोन क्रिकेट टूर्नामेंट 2015 के आयोजन की तैयारी को लेकर क्रीड़ा परिषद की बैठक कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालीय कक्ष में हुई. बैठक में ,खेल के आयोजन के लिए चार मैदान चयनित किया गया. इसके लिए विवि मुख्यालय में डा. नागेंद्र झा स्टेडियम मैदान एवं विश्वविद्यालय खेल मैदान बी तथा दो मैदान मधुबनी के पंडौल स्थित आरएन कॉलेज परिसर का दो मैदान शामिल है. इसके अलावा खिलाड़ियों, टोली प्रबंधकों एवं अंपायर के रहने की व्यवस्था, यातायात की सुविधा एवं अंपायर के चयन पर विचार विमर्श किया गया. इस आयोजन में करीब 48 विश्वविद्यालयों की टीम भाग लेगी. आयोजन की शुरुआत 17 से 20 दिसंबर के बीच होगी. बैठक में प्रोवीसी डा. सैयद मुमताजुद्दीन, वित्त परामर्शी एमआर मालाकार, खेल पदाधिकारी सह कुलानुशासक डा. अजय नाथ झा, कुलसचिव डा. अजित कु मार सिंह, प्रधानाचार्य डा. विद्यानाथ झा, पीजी भौतिकी विभागाध्यक्ष डा. अरुण कुमार मिश्र आदि शामिल थे.
कैंपस- परीक्षाफल का प्रकाशन नहीं होने से छात्र निराश
कैंपस- परीक्षाफल का प्रकाशन नहीं होने से छात्र निराश दरभंगा . ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय व आईबीएम बेला इंस्टीट्यूट के एमबीए फोर्थ सेमेस्टर 2013-15 के छात्रों का परीक्षाफल प्रकाशन में हो रहे विलंब से काफी निराश हैं. उन छात्रों को कहना है कि वेबसाइट पर मार्कसीट अपलोड नहीं होने के कारण यहां के छात्रों को […]
