दरभंगा : डीएमसीएच के गायब डॉक्टरों व कर्मियों की अब खैर नहीं. जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया है. ऐसे कर्मियों के अगस्त में एक दिन के वेतन बंद करने की कार्रवाई के बाद अब प्रपत्र ‘क’ गठित करने का आदेश जारी किया गया है. इसमें 20 डॉक्टर, 10 स्टाफ नर्स एवं 14 तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं. इसमें 20 डॉक्टरों पर पहले ही प्रपत्र ‘क’ गठित हो चुका है.
इधर, स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर 27 कर्मियों पर प्रपत्र ‘क’ गठित करने का आदेश अस्पताल प्रशासन को दिया गया है. बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से पांच अगस्त 15 को चार टीम गठित की गयी थी. इस टीम के द्वारा डीएमसीएच में अलग अलग छापेमारी कर चार दर्जन गायब डॉक्टरों व कर्मियों पर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किया गया था.
जिसके आलोक में यह कार्रवाई शुरु की गयी है. जिन पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है उसमें स्टॉफ नर्स कल्पना गांगुली, सुधा रानी, पुष्पा कुमारी, बेबी भारती, निर्मला कुमारी, कुमारी रीता, सुशीला कुमारी, मंजू कुमारी – 1, शोभा फृलेक्स और नीलिमा कुमार शामिल हैं.
इसी तरह चतुर्थवर्गीय कर्मियों में वार्ड अटेंडेंट शिव कुमार महतो, श्यामा कुमारी, विवेकानंद चौधरी, बैजू चौधरी, शंभू नारायण चौधरी, रेणु कुमारी, दिलीप राम, प्रमोद कुमार, राकेश पाठक, उषा कुमारी, जुबैदा खातून, कल्पना झा, सिकंदर कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं. जबकि तृतीय वर्ग के शल्य सहायक कक्ष संजय कुमार सिंह व मो. फकीर उस्मान शामिल हैं.
