दरभंगा : जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर एक शिष्टमंडल एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी से मिला. उनसे मिलकर कार्रवाई करने का आग्रह किया गया. जानकारी के अनुसार एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन शिष्टमंडल को दिया.
उन्होंने उसी समय फोन से बेता ओपी प्रभारी को फटकार लगाते हुए अब तक कार्रवाई नहीं किये जाने पर नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि मारपीट करनेवाला कोई भी हो, उसे गिरफ्तार करें. शिष्टमंडल ने नियमित गश्ती करने का आग्रह किया. शिष्टमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष राम मोहन झा, नंदकिशोर केजरीवाल, प्रभात पंसारी, पवन चौधरी, वैद्यनाथ झा थे.
