सजने लगी मेले की दुकाने

सजने लगी मेले की दुकाने जोर शोर से चल रही कार्तिक पूर्णिमा मेलेफोटो-18परिचय- मेले में सामान बेचते लोगसदर, दरभंगा : कार्तिक पूर्णिमा पर गौसाघाट कमला नदी किनारे लगनेवाले मेले की जोर शोर से तैयारी चल रही है. दूर दराज से पहुंचनेवाले दुकानदार अपनी अपनी दुकान सजाने में लग गये हैं. समता उच्च विद्यालय परिसर में […]

सजने लगी मेले की दुकाने जोर शोर से चल रही कार्तिक पूर्णिमा मेलेफोटो-18परिचय- मेले में सामान बेचते लोगसदर, दरभंगा : कार्तिक पूर्णिमा पर गौसाघाट कमला नदी किनारे लगनेवाले मेले की जोर शोर से तैयारी चल रही है. दूर दराज से पहुंचनेवाले दुकानदार अपनी अपनी दुकान सजाने में लग गये हैं. समता उच्च विद्यालय परिसर में लगनेवाला मेला को लेकर स्कूल प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की ओर से तैयारी हो रही है. समिति के सदस्य दूसरे जिला से पहुंचनेवाले दुकानदारों को अपनी दुकान सजाने के लिए जगह की व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि की तैयारी में लग गये हैं. मुजफ्फरपुर जिला से मेले में पहुंचे दुकानदार टिंकू साह व पप्पू साह का कहना है कि हर साल मुरही बेचने का दुकान लगाते हैं.मेले मं भीड़ अधिक जुटने को लेकर दो दिन पूर्व से ही पैकेट की तैयारी चल रही है. चीनी दाना के लड्डू व्यापारी मिथिलेश साह ने कहा कि यहां प्रसाद चढाने को लेकर बिक्री अधिक होती है. इसलिए पहले ही आकर दुकान सजाना शुरु कर दिये हैं. सिकंदर साह बताशा बनाने में व्यस्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >