कागजात के अभाव में चार अवैध वेंडर गिरफ्तार दरभंगा . बिना वैध कागजात के ही खान-पान का सामान बेचते हुए आरपीएफ ने चार वेंडरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत समस्तीपुर भेज दिया गया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के अनुसार 12565 बिहार संपर्क क्रांति की पेंट्री कार से दो वेंडरों को जांच के क्रम में पकड़ा गया. इसमें एक दलसिंहसराय समस्तीपुर निवासी हरिहर पोद्दार के पुत्र मनोज कुमार व गिरीडीह के उमर यादव के पुत्र राधे यादव शामिल थे. वहीं प्लेटफार्म एक पर पुरी-सब्जी बेचते हुए बेलसंड सीतामढ़ी निवासी गनौर महतो के पुत्र रंजीत महतो तथा प्लेटफार्म दो पर स्टॉल चलाते हायाघाट के विश्वनाथ महतो के पुत्र गुड्डू कुमार को पकड़ लिया गया.
कागजात के अभाव में चार अवैध वेंडर गिरफ्तार
कागजात के अभाव में चार अवैध वेंडर गिरफ्तार दरभंगा . बिना वैध कागजात के ही खान-पान का सामान बेचते हुए आरपीएफ ने चार वेंडरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत समस्तीपुर भेज दिया गया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के अनुसार 12565 बिहार संपर्क क्रांति की पेंट्री कार से दो वेंडरों […]
