बाल श्रम मुक्ति को ले चला जागरूकता अभियान बहेड़ी. चाइल्ड लाइन की स्थानीय इकाई ने सोमवार को चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम के तहत बाल श्रम मुक्त कराने एवं बाल अधिकार की रक्षा को लेकर अभियान चलाया. टीम लीडर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने प्रखंड,अंचल, बाल विकास परियोजना, बीआरसी एवं थाना पर पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गुलाब का फूल देकर बाल अधिकार की रक्षा करने की मांग की. इससे पहले एसबीआइ की स्थानीय शाखा पर चाइल्ड लाइन के महत्व एवं कार्य पर प्रकाश डालते हुए बाल श्रम मुक्त कराने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसमें 200 से अधिक लोगों ने अपना हस्ताक्षर किया. मौके पर इंन्द्र देवी, श्रवण कुमार,जयराम पोद्यार के अवाले स्कूली छात्र राहुल, तानिया, मुस्कान, कोमल आदि ने अपनी भागीदारी दिखायी.
बाल श्रम मुक्ति को ले चला जागरूकता अभियान
बाल श्रम मुक्ति को ले चला जागरूकता अभियान बहेड़ी. चाइल्ड लाइन की स्थानीय इकाई ने सोमवार को चाइल्ड लाइन से दोस्ती कार्यक्रम के तहत बाल श्रम मुक्त कराने एवं बाल अधिकार की रक्षा को लेकर अभियान चलाया. टीम लीडर प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने प्रखंड,अंचल, बाल विकास परियोजना, बीआरसी एवं थाना पर पदाधिकारियों […]
