बाजार में खरीदारी को ले लगी रही भीड़ कुशेश्वरस्थान पूर्वी. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार के सुतापट्टी रोड, बाबा मंदिर रोड, अस्पताल रोड से बाजार में प्रवेश के लिए खास कर छठ व्रतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.सेब, संतरा, ईख नारियल समेत अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही. साथ ही ईख के लिए तो पुरानी दुर्गा मंदिर प्रांगण में तो काफी भीड़ लगी रही. केला एवं सेब , संतरा की खरीदारी में ऐसी लाईन लगी कि लग रहा था कि अब फल ही नही मिलेगा. बच्चे तो हाथ में थाली लेकर पान बेच रहे थे. दुकानदारों के द्वारा बोले जाने वाले दाम पर ही खरीदारी हो रही थी.
बाजार में खरीदारी को ले लगी रही भीड़
बाजार में खरीदारी को ले लगी रही भीड़ कुशेश्वरस्थान पूर्वी. लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजार के सुतापट्टी रोड, बाबा मंदिर रोड, अस्पताल रोड से बाजार में प्रवेश के लिए खास कर छठ व्रतियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.सेब, संतरा, ईख नारियल समेत अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी […]
