छठ घाटों की सफाई पर होंगे 8 लाख खर्च मजदूरों के भुगतान को निगम प्रशासन ने दिया छह लाख अग्रिम चार दिनों में घाटों की सफाई बना चुनौती फोटो संख्या- 06परिचय- जिला स्कूल के पास छठ घाटों की सफाई करते मजदूर फोटो संख्या- 07परिचय- कचरा उठाते कर्मी फोटो संख्या- 08 व 09परिचय- गंगासागर तालाब में दक्षिण से व उत्तर से फैली गंदगी फोटो संख्या- 10 व 11परिचय- मारवाड़ी कॉलेज के सामने सफाई में लगे मजदूर व घाटों पर फैली गंदगी प्रतिनिधि, दरभंगा शहर के तालाबों एवं बागमती नदी के किनारे छठ घाटों की सफाई के लिए नगर निगम प्रशासन ने 4320 मजदूरों की स्वीकृति दी है. इस पर 7 लाख 94 हजार 880 रुपये खर्च होंगे. दैनिक मजदूर से घाटों की सफाई कराने के लिए संबंधित वार्डों के वार्ड जमादारों को अग्रिम भुगतान किया गया है. पूरे शहर के लिए अबतक 5 लाख 96 हजार 160 रुपये अग्रिम किया गया है. ज्ञात हो कि केवल बागमती नदी के किनारे घाटों के निर्माण के लिए 1010 मजदूरों की स्वीकृति दी गयी है. लेकिन निगम प्रशासन की ओर से इतनी राशि खर्च किये जाने के बावजूद घाट पर कुछ भी परिवर्तन अबतक नहीं दिख रहा है. छठ पर्व में अब मात्र चार दिन शेष बचे हैं. ऐसी स्थिति में स्थानीय लोगों का आक्रोश निगम प्रशासन के प्रति दिखने लगा है. शहर के पांच बड़े तालाबों जिनमें दिग्घी, हराही, गंगासागर, मिर्जा खां एवं लक्ष्मी सागर हैं, की सफाई के लिए 840 मजदूरों की अलग से स्वीकृति दी गयी है. गंगासागर, मिर्जा खां तालाब, दिग्घी में जलकुंभी के कारण सबसे अधिक परेशानी इसकी सफाई को लेकर हो रही है. तीनों तालाबों में जलकुंभी निकालने के लिए मल्लाहों की टीम को अलग-अलग लगाया गया है. लेकिन इतने व्यापक पैमाने पर जलकुंभी को हटाना उनके लिए भी सहज नहीं दिखता. गंगासागर, दिग्घी, हराही, लक्ष्मीसागर एवं छट्ठी पोखर तालाबों में पानी अधिक रहने के कारण जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग करने का आदेश दिया है. शुक्रवार सुबह से निगम के अभियंताओं ने उस बैरिकेडिंग के लिए जगह-जगह मुआयना किया. मात्र आधा दर्जन घाटों पर सफाई शुरूबागमती नदी के करीब दो दर्जन घाटों में से अभी मुश्किल से आधा दर्जन घाटों पर सफाई शुरू की गई है. अधिकांश तालाबों की भी स्थिति शुक्रवार तक पूर्ववत ही बनी हुई थी. ऐसी स्थिति में अब तीन दिनों में दो हजार मजदूरों को एकत्रित कर घाटों की सफाई कराना निगम प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. वैसे नगर आयुक्त नागेंद्र कुमार सिंह यह दावा करते हैं कि 16 नवंबर तक घाटों की सफाई संबंधी कार्य पूरा कर लिया जायेगा. अब देखना है कि निगम प्रशासन इस चुनौती को किस रूप में पूरा करता है. छठ घाटों पर बिजली कर्मी करेंगे पेट्रोलिंग विभाग ने खोला कंट्रोल रूमदरभंगा : शहरी क्षेत्र के छठ घाटों पर लगातार बिजली आपूर्ति करने के लिए नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल ने घाट के किनारे के एलटी लाइन, एबी केबुल में सेपरेटर लगवाया है. नगर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार दास ने बताया कि सभी मुख्य घाटों पर पेट्रोलिंग टीम लाइनमैन की गठित की गयी है. इसके अलावा दरभंगा एवं लहेरियासराय के सहायक विद्युत अभियंता के नेतृत्व में आपातकालीन गैंग भी गठित की गयी है. कहीं से भी लाइन में खराबी की सूचना दिये जाने पर आपातकालीन गैंग शीघ्र ही उसे ठीक करेंगे. उन्होंने बताया कि सभी कनीय अभियंताओं को छठ घाटों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा 17 एवं 18 नवंबर को जनसुविधा के लिए कंट्रोल रूम खोले गये हैं. उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 7763818777 पर शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा छठ घाटों के निकट के बिजली पोलों पर भी डेंजर का बोर्ड लगाया जायेगा. यह कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को छठ पर्व के मौके पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की जा सके, इसके लिए सभी मुकम्मल तैयारी की जा रही है.
छठ घाटों की सफाई पर होंगे 8 लाख खर्च
छठ घाटों की सफाई पर होंगे 8 लाख खर्च मजदूरों के भुगतान को निगम प्रशासन ने दिया छह लाख अग्रिम चार दिनों में घाटों की सफाई बना चुनौती फोटो संख्या- 06परिचय- जिला स्कूल के पास छठ घाटों की सफाई करते मजदूर फोटो संख्या- 07परिचय- कचरा उठाते कर्मी फोटो संख्या- 08 व 09परिचय- गंगासागर तालाब में […]
