पूर्व मुखिया के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट बहेड़ी : धनौली पंचायत की पूर्व मुखिया सह जदयू नेत्री रेणु सिंह के साथ अभद्र व्यवहारको लेकर हुई मारपीट में पूर्व मुखिया के पति रामविलास मंडल एवं ससुर राजेन्द्र मंडल गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी हालत में ग्रामीणों ने तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि रेणु सिंह 11 नवम्बर की सुबह अपने बगीचे में सब्जी तोड़ रही थी. इसी क्रम में परोसी रामचन्द्र मंडल एवं बाबू साहेब मंडल गलत नीयत से उन्हे भदी भदी बातें कहने लगे. इसको लेकर जब उन्होंने विरोध जताते हुए अपने ससुर एवं पति को अवगत कराया तो दोनों आरोपी तीनों पर हमला कर दिया. जिसमें तीनों जख्मी हो गये. इलाज के दौरान रामविलास मंडल की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष सीता राम प्रसाद ने कहा कि पीडि़तों के बयान के आलोक में उचित कार्रवाई की जा रही है.
पूर्व मुखिया के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट
पूर्व मुखिया के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट बहेड़ी : धनौली पंचायत की पूर्व मुखिया सह जदयू नेत्री रेणु सिंह के साथ अभद्र व्यवहारको लेकर हुई मारपीट में पूर्व मुखिया के पति रामविलास मंडल एवं ससुर राजेन्द्र मंडल गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी हालत में ग्रामीणों ने तीनों को पीएचसी में भर्ती कराया. जहां […]
