छठ पर्व पर भी परिषद कर्मियों को भुगतान नहीं

छठ पर्व पर भी परिषद कर्मियों को भुगतान नहीं दरभंगा : दशहरा, दीपावली तो बीती, छठ पर्व में भी जिला परिषद कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं होने के आसार बन रहे हैं. इन कर्मियों का जुलाई 2015 से वेतन का भुगतान लंबित है. कर्मियों की मानें तो वेतन भुगतान में विभाग का एक पत्र […]

छठ पर्व पर भी परिषद कर्मियों को भुगतान नहीं दरभंगा : दशहरा, दीपावली तो बीती, छठ पर्व में भी जिला परिषद कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं होने के आसार बन रहे हैं. इन कर्मियों का जुलाई 2015 से वेतन का भुगतान लंबित है. कर्मियों की मानें तो वेतन भुगतान में विभाग का एक पत्र बाधक बना है, जिसमें कहा गया है कि कार्यरत कर्मियों को दिया जा रहा वेतन तिसंगतिपूर्ण है. विभाग के सचिव ने पत्र भेजकर जिला परिषद कर्मियों को चतुर्थ वेतन ही देने की अनुशंसा की है. इधर कर्मियों की मानें तो इस आदेश को लेकर विभागीय सचिव से संघ के माध्यम से पत्राचार जारी है. इससे कर्मियों का भुगतान भी जुलाई माह से नहीं हो पा रहा है. इस बाबत परिषद के अध्यक्ष भोला सहनी ने कहा कि भुगतान को लेकर कर्मियों को पर्व में अग्रिम राशि देने पर काम हो रहा है. उम्मीद है कि छठ के पूर्व भुगतान हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >