आपसी रंजिश की संभावना को ले प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो:::::18शांति समिति की बैठक में मौजूद एसडीओ व डीएसपी गणमान्य लोगों से की अपील, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में करें सहयोग अलीनगर : विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद क्षेत्र में आपसी रंजिश की संभावना को देखते हुए गुरूवार को अलीनगर थाना पर शांति समिति की बैठक कर प्रशासन ने बैठक की. इसमें प्रबुद्व लोगों से इस तरह की घटना पर रोक लगाने में सहयोग करने का आहृवान किया. मौके पर धमुआरा गांव के दो समुदायों के लोगों को गला मिलाया गया. उल्लेखनीय है कि उक्त गांव मे गत 10 नवम्बर को एक समुदाय के चापाकल पर किसी असामाजिक तत्व ने जानवर की हडडी रख दी थी. जिसको लेकर परोक्ष रूप से दोनों समुदायों के लोगों में गाली गलौज देने का सिलसिला शुरू हो गया था. प्रशासन ने पहल कर मामले को शांति समिति की बैठक कर निदान करने का आश्वासन दिया था. इसी को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे बेनीपुर एसडीएम अमित कुमार एवं मौजूद एसडीपीओ अंजनी कुमार ने अपने-अपने संबोधन मे स्पष्ट तौर पर कहा कि अफवाह फैलाने वालों एवं विधि व्यवस्था को दरकिनार करने वाले को प्रशासन किसी भी कीमत पर नही बख्शेगा. इस पर जहां पुलिस व प्रशासन गहरी निगाह रख रही है वहीं समाज के शांति प्रिय लोग भी असामाजिक तत्वों की हरकतों पर अपनी निगाह रखें और उनके संबंध मे पुलिस व प्रशासन को जानकारी देते रहे. अधिकारी द्वय ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिये लोगों को बधाई देते हुये कहा कि चुनाव बाद किसी से किसी को कोई रंजिश व मतभेद रखना और अफवाह फैलाना सरासर गलत है. सौहार्द के मामले में क्षेत्र की जो पहचान है उसे बनाये रखने की उन्होंने अपील करते हुये कहा कि जो मामले सामाजिक स्तर पर नही समाधान किये जाते है ऐसे मामलों को प्रशासन गंभीरता से लेकर जब अपना काम शुरू करती है तो स्थानीय लोगों को ही कठिनाई होती है. गणमान्य लोगों ने भी दोनों पक्षों के गिले शिकवे सुनने के बाद यह कहा कि हम दोनोंे समुदायों के लोगों का आपसी रिश्ता पुराना है हम उस रिश्ते को टूटने नही देंगे.बैठक मे बीडीओ विजय कुमार सौरभ, सीओ कौसर इमाम, थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अलावा पूर्व जिप अध्यक्ष सफी अहमद, मुखिया मोकित नवाज, ग्रामीण प्रथम पासवान, सतन मुखिया, अरूण कुमार, लक्ष्मी मुखिया, हाजी नेमतुल्लाह, जमशेद अली, पूर्व प्रमुख मो. जिलानी, विजय मुखिया, पैक्स अध्यक्ष मो. हसनैन, राजद नेता मो. रासिद एवं विजय कुमार पासवान आदि मौजूद थे.
आपसी रंजिश की संभावना को ले प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक
आपसी रंजिश की संभावना को ले प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक \\\\टं३३ी१त्र/रफोटो:::::18शांति समिति की बैठक में मौजूद एसडीओ व डीएसपी गणमान्य लोगों से की अपील, साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में करें सहयोग अलीनगर : विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद क्षेत्र में आपसी रंजिश की संभावना को देखते हुए गुरूवार को अलीनगर थाना […]
