धूमधाम से मनाया गया गोवर्द्धन पूजा

धूमधाम से मनाया गया गोवर्द्धन पूजा बहेड़ी. गोवर्द्धन पूजा को लेकर यहां भी गुरुवार को चारों तरफ पशुपालकों ने धूम धाम से मनाया. इसको लेकर बाजार सहित गांव के दुकानों में सुबह से ही रस्सी एवं मवेशी के नाथ ,पग्घा एवं गरदाम की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ी रही. पशुपालकों ने गाय, भैंस, बैल के […]

धूमधाम से मनाया गया गोवर्द्धन पूजा बहेड़ी. गोवर्द्धन पूजा को लेकर यहां भी गुरुवार को चारों तरफ पशुपालकों ने धूम धाम से मनाया. इसको लेकर बाजार सहित गांव के दुकानों में सुबह से ही रस्सी एवं मवेशी के नाथ ,पग्घा एवं गरदाम की खरीदारी को लेकर भीड़ उमड़ी रही. पशुपालकों ने गाय, भैंस, बैल के अलावे बकड़ियों को नहला कर नये रस्सी, नाथ एवं पगघा से सजा दिया. गाय को सिंदुर का टीका लगा लगा अरवा चावल एवं दूभ से चुमाया गया. बैलों को गुरीच, धथुर आदि के पत्ते को काट कर सोनहौन पिलाया गया. कई जगहों पर भैसों के साथ हुरियाहा खेल का भी लुप्त उठाया गया. कुशेश्वरस्थान : प्रखण्ड क्षेत्र में पशुपालक किसानों ने गुरुवार को गोवर्द्धन पूजा धूमधाम से मनाया. किसानों ने अपने अपने मवेशियों को नदी तालाब में नहा धोकर नये रस्सियों के साथ सजाकर विधिवत पूजा अर्चना की. साथ ही पकवान बनाकर मवेशी को खिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >