भातृ द्वितीया पर्व आज

भातृ द्वितीया पर्व आज दरभंगा. भाई-बहन के अनूठे प्रेम का प्रतीक पर्व भातृ द्वितीया 14 नवंबर को मनाया जायेगा. भाई की सलामती व धन-वैभव से सदा भंडार भरे रहने की मंगल कामना के साथ उनके हाथ की पूजा करेंगी. इसकी तैयारी में गुरुवार को पूरे दिन बहनें जुटीं रहीं. बाजार से पूजन की सामग्री की […]

भातृ द्वितीया पर्व आज दरभंगा. भाई-बहन के अनूठे प्रेम का प्रतीक पर्व भातृ द्वितीया 14 नवंबर को मनाया जायेगा. भाई की सलामती व धन-वैभव से सदा भंडार भरे रहने की मंगल कामना के साथ उनके हाथ की पूजा करेंगी. इसकी तैयारी में गुरुवार को पूरे दिन बहनें जुटीं रहीं. बाजार से पूजन की सामग्री की खरीदारी की. उल्लेखनीय है, भातृ द्वितीया के दिन बहनें अपने-अपने भाइयों के हाथ की पूजा करतीं हैं. साथ ही कूटकर तैयार की गयी बजरी खिलातीं हैं. मान्यता है कि इस बजरी को खाने से उनके भाई वज्र के सामान होंगे. वहीं इस मौके पर बजरी कूटने का दृश्य बड़ा ही मनोरम होता है. वहीं दूसरी ओर हस्त पूजन के बाद भाई को उसके मनपसंद पकवान खिलाने की भी परंपरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >