पांचजन्य ट्रस्ट ने दिया 1200 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री

पांचजन्य ट्रस्ट ने दिया 1200 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री कमतौल .पांचजन्य पब्लिक ट्रस्ट द्वारा पिंडारूछ पंचायत के आठ प्राथमिक और मध्य विद्यालय में नामांकित 1200 बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण करवाया गया़ सोमवार को चार विद्यालय के 725 छात्रों के बीच सामग्री वितरित किया गया था, वहीं मंगलवार को 475 छात्र-छात्राओं के बीच […]

पांचजन्य ट्रस्ट ने दिया 1200 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री कमतौल .पांचजन्य पब्लिक ट्रस्ट द्वारा पिंडारूछ पंचायत के आठ प्राथमिक और मध्य विद्यालय में नामांकित 1200 बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण करवाया गया़ सोमवार को चार विद्यालय के 725 छात्रों के बीच सामग्री वितरित किया गया था, वहीं मंगलवार को 475 छात्र-छात्राओं के बीच सामग्री का वितरण करवाया गया़ इस अवसर पर ट्रस्ट के निदेशक श्रीश चौधरी, ट्रस्टी महेंद्र नाथ झा, मदन मोहन झा, गगन चन्द्र चौधरी, ज्ञान चन्द्र चौधरी ज्ञानू, सहित पंचायत के मुखिया गोपाल झा, सरपंच मिथिलेश झा, ननटून दास एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे़ ट्रस्ट की ओर से पठन-पाठन सामग्री मिलते ही बच्चों ने खुशी का इजहार करते हुए तालियाँ बजायी़ ट्रस्ट के प्रयास की सराहना करते हुए गणमान्य लोगों ने भी तालियाँ बजायी, शिक्षकों ने आभार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य की सराहना की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >