सिद्दीकी व गामी के मंत्रिमंडल के शामिल होने की चर्चा दरभंगा : जिले के दस में से आठ सीटें महागंठबंधन को मिली है. ऐसे में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में दरभंगा जिला से कम से कम दो विधायक के मंत्री बनने के कयास लगाये जा रहे हैं. इसमें एक राजद से तो दूसरा जदयू से. अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से सातवीं बार जीत हासिल करने वाले अब्दुलबारी सिद्दीकी राजद विधायक दल के नेता रहे हैं. वे लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे हैं. ऐसे में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है. जबकि दूसरा जदयू से एक विधायक को मंत्री बनाने के कयास लगाये जा रहे हैं. इसमें अमरनाथ गामी के मंत्री बनने की चर्चा जोरों पर है. बताया जाता है कि पासवान समुदाय से कल्याणपुर सुरक्षित सीट से जीते महेश्वर हजारी को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है. वे कई बार विधायक के साथ-साथ सांसद भी रह चुके हैं. नीतीश कुमार के विश्वास पात्र भी माने जा रहे हैं. ऐसे में शशिभूषण हजारी के मंत्री बनने की संभावना न के बराबर दिखती है. जबकि बेनीपुर से पहली बार सुनील चौधरी जीते हैं. गौराबौराम से मदन सहनी भी दूसरी बार जीते हैं. ऐसे में उनके नाम पर भी पार्टी विचार कर सकती है. यदि सहनी समाज से मंत्री बनाने की बात आयी तो निश्चित रुप से उनका नाम भी रहेगा. हालांकि दरभंगा की जो राजनीतिक स्थिति है उसमें वैश्य समाज को मंत्रिमंडल में तरजीह दी जा सकती है. दूसरी बात श्री गामी दूसरी बार चुनाव जीते हैं. भाजपा में रहते हुए भी वे नीतीश कुमार के पक्ष में काम करते रहे. इस वजह से नीतीश कुमार के वे काफी करीबी विधायक माने जाते हैं. वैसे लालू प्रसाद यादव दरभंगा से यादव समुदाय से भोला यादव को भी मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं. श्री प्रसाद के काफी करीबियों में भोला यादव रहे हैं.
सद्दिीकी व गामी के मंत्रिमंडल के शामिल होने की चर्चा
सिद्दीकी व गामी के मंत्रिमंडल के शामिल होने की चर्चा दरभंगा : जिले के दस में से आठ सीटें महागंठबंधन को मिली है. ऐसे में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में दरभंगा जिला से कम से कम दो विधायक के मंत्री बनने के कयास लगाये जा रहे हैं. इसमें एक राजद से तो दूसरा जदयू से. […]
