पर्व को ले बाजार में बढ़ी चहल-पहल फोटो-फारवार्डेड बेनीपुर. चुनावी महापर्व के बाद धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को लेकर बाजार में सोमवार से चहल-पहल दिखने लगी. खासकर सोमवार को धनतेरस को लेकर बर्तन, सोना, चादी, कपड़ा आदि की दुकान पर खरीदारों की भारी भीड़ दिखी. बाजार में उमड़े भीड़ के कारण बेनीपुर मुख्य बाजार में दिनभर जाम से लोग परेशान दिखे. वहीं आशापुर स्थित स्वराज ट्रैक्टर के शो-रूम, मां विजया इम्पलीमेंट पर खरीदार भारी संख्या में जुटे थे. एजेंसी मालिक अनुराग ठाकुर के अनुसार धनतेरस के अवसर पर दर्जनों ट्रैक्टर की बिक्री हुई. इसके अलावा आशापुर, बहेड़ा, बेनीपुर मुख्य बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहे धनतेरस एवं दीपावली को लेकर सजे फूल माला एवं बर्तनों की दुकान से गुलजार होने लगे हैं.
पर्व को ले बाजार में बढ़ी चहल-पहल
पर्व को ले बाजार में बढ़ी चहल-पहल फोटो-फारवार्डेड बेनीपुर. चुनावी महापर्व के बाद धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व को लेकर बाजार में सोमवार से चहल-पहल दिखने लगी. खासकर सोमवार को धनतेरस को लेकर बर्तन, सोना, चादी, कपड़ा आदि की दुकान पर खरीदारों की भारी भीड़ दिखी. बाजार में उमड़े भीड़ के कारण बेनीपुर मुख्य बाजार […]
