शिविर में 178 मरीजों के दांत की हुई जांच

शिविर में 178 मरीजों के दांत की हुई जांच फोटो:::::::22परिचय : दांतों की चिकित्सा करते डॉक्टर. दरभंगा : दांत केवल खाना खाने या बातें करने में ही आपकी मदद नहीं करता, बल्कि वे आपके व्यक्तित्व को भी एक नई पहचान देता है. कॉफी, सोडा, पान-गुटखा आदि खाने से दांतों को सीधे नुकसान पहुंंचता है. अगर […]

शिविर में 178 मरीजों के दांत की हुई जांच फोटो:::::::22परिचय : दांतों की चिकित्सा करते डॉक्टर. दरभंगा : दांत केवल खाना खाने या बातें करने में ही आपकी मदद नहीं करता, बल्कि वे आपके व्यक्तित्व को भी एक नई पहचान देता है. कॉफी, सोडा, पान-गुटखा आदि खाने से दांतों को सीधे नुकसान पहुंंचता है. अगर थोड़ी सावधानी बरती जाये तो लंबे अरसे तक दांतों के डॉक्टर के पास जाने से बच सकते हैं. उपरोक्त बातें स्वयंसेवी संस्था डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के द्वारा सिंहवाड़ा प्रखंड के हरिहरपुर पश्चिमी पंचायत स्थित अल्पसंख्यक बहुल गांव कनौर में नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर में सोमवार को डॉ राकेश कुमार ने कही. उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि सेब, खीरा, गाजर आदि खाने से दांतों की प्राकृतिक रूप से सफाई हो जाती है. एक स्वस्थ मनुष्य की पहचान स्वस्थ दांत है. इस दंत चिकित्सा शिविर में कुल 178 मरीजों की जांच की गर्इ. इसमें से 57 मरीजों के बेकार दांत को उखाड़ कर उचित चिकित्सा परामर्श दिया गया. फाउंडेशन राज्य समन्वयक मुकेश कुमार झा ने बताया किहर सप्ताह जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में यह शिविर लगाया जायेगा. मौके पर अनिल कुमार सिंह, अनिस सिद्दीकी, राजकुमार गणेशन, राजू कुमार, नवीन झा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >