परचम लहराने में कामयाब रहे मदन

दरभंगा. जदयू प्रत्याशी मदन सहनी गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे. पार्टी के द्वारा उनकी सीट बदल दी गई थी. बहादुरपुर से पिछली बार वे जीते थे. इस बार गौड़ाबौराम के निवर्तमान विधायक इजहार अहमद को बेटिकट करते हुए पार्टी ने उनपर पर दावं खेला था. उन्होंने लोजपा के […]

दरभंगा. जदयू प्रत्याशी मदन सहनी गौड़ाबौराम विधानसभा सीट से भी जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे. पार्टी के द्वारा उनकी सीट बदल दी गई थी. बहादुरपुर से पिछली बार वे जीते थे. इस बार गौड़ाबौराम के निवर्तमान विधायक इजहार अहमद को बेटिकट करते हुए पार्टी ने उनपर पर दावं खेला था. उन्होंने लोजपा के विनोद सहनी उर्फ विनोद बम्पर को पराजित किया.

इधर, विनोद सहनी चुनावी अखाड़े के लिए नये पहलवान थे. लेकिन सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के काफी करीबी मित्र थे. मुकेश ने भी विनोद सहनी को जिताने की हरसंभव कोशिश की. बावजूद वे हार गये. दूसरी बार मदन सहनी विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >