सरकारी कार्यालयों में दिखी चुनावी खुमारी

दरभंगा : मतदान के बाद प्राय: सभी कार्यालयों में चुनावी खुमारी साफ नजर आयी. शुक्रवार को प्राय: सभी सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा सा पसरा रहा. कोई कर्मी काम करते नजर नहीं आये. हालांकि लोगों की भीड़ भी अपेक्षाकृत कम ही दिखी. सभी अपने मतदान केंद्र की स्थिति व मतदान कार्य का अनुभव एक-दूसरे से बांटते […]

दरभंगा : मतदान के बाद प्राय: सभी कार्यालयों में चुनावी खुमारी साफ नजर आयी. शुक्रवार को प्राय: सभी सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा सा पसरा रहा. कोई कर्मी काम करते नजर नहीं आये. हालांकि लोगों की भीड़ भी अपेक्षाकृत कम ही दिखी. सभी अपने मतदान केंद्र की स्थिति व मतदान कार्य का अनुभव एक-दूसरे से बांटते दिखे.

उल्लेखनीय है कि मतदान कार्य में प्राय: सभी सरकारी महकमों के मुलाजिमों को लगाया गया था. लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर जाहिर तौर पर अवकाश था. लेकिन सरकारी कर्मी की ड्यूटी सख्त थी. कोई शहर से कुशेश्वरस्थान में ड्यूटी बजा रहा था तो कोई घनश्यामपुर-तारडीह से हायाघाट व जाले में तैनात था.

अपने कार्य क्षेत्र में लौटते-लौटते प्राय: सभी को सुबह हो गयी. फलत: दोपहर तक इक्के-दुक्के कर्मी पहुंचे. वैसे विभाग के वरीय व दायित्वधारी पदाधिकारी समय से मुस्तैद नजर आये. इसका सबसे अधिक प्रभाव शिक्षण संस्थानों पर दिखा. स्कूलों में जहां पठन-पाठन लगभग ठप रहा, वहीं कॉलेजों में भी पढ़ाई नहीं हुई. वैसे अधिकांश कॉलेजों में पुलिस बल का आवास बने रहने की वजह से पहले से ही उसमें छुट्टी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >