दरभंगा : मतदान के अगले ही दिन शुक्रवार को जनता दरबार में डीआइजी ने पीड़ितों की फरियाद सुनी. हालांकि चुनाव का असर इस पर भी दिखा. दोपहर बाद तक महज दो फरियादी ही वहां नजर आये. न्याय की गुहार लेकर पहुंचे फरियादियों ने डीआइजी उमाशंकर सुधांशु के समक्ष अपनी समस्या रखी.
दोनों ने पुलिस प्रशासन के असहयोग का ही आरोप लगाया. श्री सुधांशु ने विधि सम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया. उल्लेखनीय है कि चुनावी सरगर्मी व इसकी तैयारी में व्यस्त रहने की वजह से अरसे बाद जनता के दरबार में डीआइजी मुखातिब हुए. इस दौरान संबंधित थाने को श्री सुधांशु ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिया.
