छेड़खानी की शिकायत करने पर पिता-पुत्री को पीटा
सिंहवाड़ा : सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी निवासी एक लड़की से गांव के ही एक लड़के ने छेड़खानी करने का प्रयास किया. लड़की ने ये बात अपने माता-पिता को बतायी.
उसके बाद लड़की के पिता इसकी शिकायत करने के लिये आरोपित के पिता शिवलाल पासवान के यहां पहुंच गये. बताया जाता है कि राकेश पासवान, शिवलाल पासवान, राजाराम पासवान उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गये. दोनों पिता-पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी पिता-पुत्री का इलाज सिंहवाड़ा पीएचसी में चल रहा हैै.
